नागौर: श्रीबालाजी थाना पुलिस टीम ने ग्राम जोधियासी से एटीएम लूट के प्रकरण में दूसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | May 20, 2024 नागौर की श्रीबालाजी थाना पुलिस टीम ने सोमवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी चन्द्रपाल को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि 28 दिसंबर 2023 की रात्रि मे गांव जोधियासी मे एसबीआई बैंक के एक एटीएम को आरोपी उखाड़कर ले गए थे, जिसमें 24 लाख 26 हजार 100 रूपये थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रकरण मे पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।