नागौर: एनसीडी कार्यक्रम के 500 दिवसीय अभियान को लेकर नागौर जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित
Nagaur, Nagaur | May 20, 2024 राष्ट्रीय गैर संचारी रोग, एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश कुमावत की अध्यक्षता मे नागौर ब्लॉक की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम व रिव्यु बैठक जिला मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य भवन सभागार मे आयोजित की गई। जिसमें नागौर जिले मे चल रही कार्य योजना व इसकी प्रगति रिपोर्ट पर समीक्षा की।