मुरैना नगर: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की वादाखिलाफी के विरोध में CMHO कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के द्वारा संविदा नीति 2023 का पूर्ण रूप से लाभ प्रदान न करते हुए कर्मचारियों की सुविधा में कटौती करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश की अवहेलना करते हुए कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी की गई है, इसके विरोध में आज बुधवार को दूसरे दिन सीएमएचओ ऑफिस के बाहर सहितमुरैना जिले के करीब 632 एचएम स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन पर बैठ गए हैं।