मुरैना नगर: काका ढाबा के पास सड़क पर आमों से भरा ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा, मौके पर पहुंची पुलिस
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की नेशनल हाईवे 44 पर काका ढाबा के पास ग्वालियर से धौलपुर की तरफ जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, ट्रक में आम भरे हुए थे, जो की सड़क पर फैल गए ,तभी आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को एक तरफ किया है, लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया।