मुरैना नगर: पृथ्वी दिवस पर ऋषि गालव विद्यालय में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित
आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा ऋषि गालव विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच पर्यावरण संरक्षण हेतु ड्राइंग कंपटीशन कराया गया।पर्यावरण को बचाने की दिशा में हमें क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए,इसके लिए डॉ जयदीप सिंह भदोरिया प्रांत सह शैक्षणिक संस्थान प्रमुख पर्यावरण संरक्षण गतिविधि मध्य भारत प्रांत द्वारा इस ओर ध्यान आकर्षित किया गया।