राजपुर: जन्मदिन पर पौधारोपण कर बेटे को दी हरियाली की सौगात, 'पांच पेड़ जरूर लगाने को ले की अपील
Rajpur, Buxar | Jul 9, 2026 पर्यावरण को बचाने का संकल्प अब जन्मदिन समारोहों में भी दिखने लगा है। प्रखंड के भलुहा गांव में पूर्व मुखिया मिथिलेश पासवान और पूर्व प्रखंड प्रमुख बबीता देवी ने अपने बेटे कौशल के जन्मदिन को पौधारोपण कर खास बनाया। परिजनों और ग्रामीणों के साथ उन्होंने गांव में फलदार और छायादार पौधे लगाए। इस दौरान सभी ने धरती को बचाने का संकल्प भी लिया।