कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी, एचपीवी टीकाकरण में तेजी और एनीमिया मुक्त भारत व आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
उन्होंने जन्माष्टमी पर आंगनबाड़ी केंद्रों में न्योता भोज आयोजित कराने तथा कुपोषित बच्चों को एनआरसी में बेहतर उपचार एवं पोषण सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#sarangarhdistrict
#Chhattisgarh
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh