कासगंज: कासगंज में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य बोले, सपा सरकार में सलमा को बजीफ़ा मिला, शकुंतला को नहीं मिला
दुर्गविजय शाक्य ने आगे कहा कि जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने कहा था कि देश के आर्थिक संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिमों का है।यह बयान मुस्लिम वोट पाने और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए दिया गया। और मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के शासनकाल में 'सलमा को वजीफा मिलता रहा, लेकिन शकुंतला के लिए वजीफा नहीं मिला'। जानकारी बुधवार शाम 5 बजे मिली।