जिले के गांव बौंद कलां स्थित चांदूदास धाम के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह बौंद कलां थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के स्वजनों के ब्यान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया।