चरखी दादरी: च.दादरी जिले की मंडियों में 810 किसान 30 हजार क्विंटल बाजरा लेकर पहुंचे, 19 हजार क्विंटल बाजरा खरीदा गया
जिले की मंडियों में सरकारी खरीद ना होने के बावजूद आवक लगातार जारी है। सोमवार को जिले की मंडियों में करीब 810 किसान फसल लेकर पहुंचे। अब तक मंडियों में ढाई लाख क्विलंट से अधिक की आवक हो चुकी है। लेकिन खराब गुणवत्ता के कारण सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है और किसान प्राइवेट खरीद में बेचने को मजबूर हैं। जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।