चरखी दादरी: हिमाचल में जज बनीं खेड़ी बूरा की प्रियंका का च.दादरी में भव्य स्वागत, रोज गार्डन में किया गया सम्मानित
चरखी दादरी जिले के गांव खेड़ी बुरा की होनहार बेटी प्रिया लाखवान ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जज के पद पर नियुक्ति पाई है। प्रिया ने 5वां रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव खेड़ी बुरा और जिला चरखी दादरी का मान-सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर उनके आगमन पर रोज गार्डन दादरी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।