गांगड़तलाई: ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी सीखने का उत्साह, टांडी नानी विद्यालय में 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर जारी
पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टांडी नानी में 15 मई से आयोजित 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बावजूद प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लेकर नई-नई गतिविधियां सीख रहे हैं।