भिवानी: भिवानी संयुक्त किसान मोर्चा व केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों ने दीनबन्धु चौधरी छोटूराम की 143 वीं जयन्ती मनाई
संयुक्त किसान मोर्चा व केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों की तालमेल कमेटी ने चौधरी छोटूराम चौक भिवानी में दीनबन्धु चौधरी छोटूराम की बसन्त पंचमी के अवसर पर उनकी 143 वीं जयंती मनाई तथा उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य बलबीर सिंह बजाड़ ने की।कार्यक्रम में रहबर ए आजम दीनबन्धु सर छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।