उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े विवाद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।
धस्माना ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता रेखा आर्या के साथ सहानुभूति रखती है। उन्होंने वायरल ऑडियो और वीडियो का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि अगर एक महिला मंत्री अपने ही घर में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं और बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगा रही हैं, तो यह भाजपा राज में महिला सुरक्षा के दावों की असलियत बयां करता है।
इसके साथ ही उन्होंने रेखा आर्या के पति द्वारा लगाए गए 200 करोड़ रुपये से अधिक के कथित भ्रष्टाचार के आरोपों का मुद्दा उठाते हुए मांग की कि सिर्फ पुलिस जांच से काम नहीं चलेगा। जब विपक्ष पर बात आती है तो एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो जाती हैं, इसलिए इस गंभीर मामले में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (Income Tax) को तुरंत हस्तक्षेप कर निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।
#RekhaArya
#UttarakhandPolitics
#SuryakantDhasmana
#CongressVsBJP
#UttarakhandNews