बंशीधरनगर (नगर उंटारी): 7 साल बाद घर लौटा बेटा, परिवार में लौटी खुशियां; युवक ने तमिलनाडु में बंधक बनाए जाने का किया बड़ा खुलासा
श्री बंशीधर नगर प्रखंड क्षेत्र के कोलझिकी पंचायत से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। पंचायत निवासी हसमुद्दीन अंसारी, पिता नजीर अंसारी, माता तेबून बीबी एवं दादा कादिर अली का परिवार उस समय खुशी से झूम उठा, जब उनका बेटा सात साल बाद सकुशल घर लौट आया। सात वर्षों तक बेटे से दूर रहने के कारण परिवार के लोग काफी परेशान थे। बेटे की घर वापसी से पूरे परिवार में ख