मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण में फुलेरा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो से अधिक डोडा पोस्त जप्त कर एक नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण की फुलेरा थाना पुलिस ने जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने निदैशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा कारोबारी जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 किलो 162 ग्राम अवैध डोडा पोस्त तथा मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त 5,550 रुपये नकद बरामद किए हैं।