Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
image
image

#बालाघाट एसएसपी महाविद्यालय वारासिवनी में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित शासकीय शंकरसाव पटेल महाविद्यालय, वारासिवनी में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के अंतर्गत 15 से 30 जुलाई तक विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. एस.एस. गेAडाम के मार्गदर्शन तथा डॉ. हेमंत कुमार मण्डाले (एनसीसी अधिकारी) एवं श्री कृष्णा पराते (एनएसएस अधिकारी) के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत नशा मुक्ति शपथ के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा रील्स निर्माण, शॉर्ट फिल्म प्रदर्शन एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष व्याख्यान में थाना प्रभारी वारासिवनी श्री अनुप कुमार उइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अनुशासित जीवन अपनाने और नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 का उपयोग कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. हेमंत कुमार मण्डाले एवं डॉ. रक्षा निकोसे ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को प्रभावित करता है। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में श्री कृष्णा पराते एवं श्री नरेन्द्र कुमार डोंगरे ने भी विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर बालाघाट पुलिस द्वारा ऑनलाइन नशा मुक्ति शपथ एवं प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अतिथि विद्वान, एनसीसी, एनएसएस, रेड रिबन क्लब, स्पोर्ट्स विभाग के सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। #CMMadhyaPradesh #mohdept #NasheSeDooriHaiZaroori_2.0 #JansamparkMP #highereducation

1 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

MORE NEWS

#बालाघाट
लालबर्रा महाविद्यालय में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत विशेष व्याख्यान आयोजित

शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. देवराज चैरे ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं नशामुक्त युवा ही राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। व्याख्यान के दौरान प्रो. सुमन बरवा ने कहा कि नशा उन्मूलन केवल शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार भिमटे ने अपने उद्बोधन में कहा कि शराब, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थ युवाओं के स्वास्थ्य, भविष्य और पारिवारिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भूमेश्वरी ठाकरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती अनिभा शरणागत ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

#CMMadhyaPradesh #mohdept 
 #NasheSeDooriHaiZaroori_2.0  #JansamparkMP #highereducation

#बालाघाट लालबर्रा महाविद्यालय में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत विशेष व्याख्यान आयोजित शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. देवराज चैरे ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं नशामुक्त युवा ही राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। व्याख्यान के दौरान प्रो. सुमन बरवा ने कहा कि नशा उन्मूलन केवल शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार भिमटे ने अपने उद्बोधन में कहा कि शराब, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थ युवाओं के स्वास्थ्य, भविष्य और पारिवारिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भूमेश्वरी ठाकरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती अनिभा शरणागत ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। #CMMadhyaPradesh #mohdept #NasheSeDooriHaiZaroori_2.0 #JansamparkMP #highereducation

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

#बालाघाट
कलेक्टर ने की नगरीय विकास एवं आवास विभाग के कार्यों की समीक्षा
विकास कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिये निर्देश

कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने बुधवार 17 जुलाई को नगरीय विकास एवं आवास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को नगरीय निकायों से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक, जिले की सभी तहसीलों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जल संरक्षण कार्यों में लाएं गति

कलेक्टर श्री मीना ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाबों के संरक्षण, गहरीकरण एवं पुनर्जीवन कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि सभी कार्यों में तेजी लायी जाए और तय समय-सीमा के भीतर उन्हें पूर्ण किया जाए, ताकि जल संरक्षण के उद्देश्य को प्रभावी रूप से साकार किया जा सके।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश

बैठक में ठोस अवशिष्ट प्रबंधन अधिनियम-2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने आवारा मवेशियों एवं घूमंतु श्वानों के प्रभावी प्रबंधन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्मार्ट फिश पार्लर और गीता भवन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर ने स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण एवं अन्य प्रक्रियाओं में तेजी लाकर परियोजना को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं गीता भवन की स्थापना की प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में भूमि आवंटन होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, उनमें आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही लंबित भूमि आवंटन के सभी मामलों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

जर्जर भवनों की पहचान कर करें आवश्यक कार्रवाई

बैठक में कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में स्थित जर्जर एवं जोखिमपूर्ण भवनों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करने, आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।

#cmmadhyapardesh #JansamparkMP #mpurbandeptt

#बालाघाट कलेक्टर ने की नगरीय विकास एवं आवास विभाग के कार्यों की समीक्षा विकास कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिये निर्देश कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने बुधवार 17 जुलाई को नगरीय विकास एवं आवास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को नगरीय निकायों से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक, जिले की सभी तहसीलों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जल संरक्षण कार्यों में लाएं गति कलेक्टर श्री मीना ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाबों के संरक्षण, गहरीकरण एवं पुनर्जीवन कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि सभी कार्यों में तेजी लायी जाए और तय समय-सीमा के भीतर उन्हें पूर्ण किया जाए, ताकि जल संरक्षण के उद्देश्य को प्रभावी रूप से साकार किया जा सके। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश बैठक में ठोस अवशिष्ट प्रबंधन अधिनियम-2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने आवारा मवेशियों एवं घूमंतु श्वानों के प्रभावी प्रबंधन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्मार्ट फिश पार्लर और गीता भवन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश कलेक्टर ने स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण एवं अन्य प्रक्रियाओं में तेजी लाकर परियोजना को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं गीता भवन की स्थापना की प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में भूमि आवंटन होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, उनमें आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही लंबित भूमि आवंटन के सभी मामलों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जर्जर भवनों की पहचान कर करें आवश्यक कार्रवाई बैठक में कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में स्थित जर्जर एवं जोखिमपूर्ण भवनों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करने, आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। #cmmadhyapardesh #JansamparkMP #mpurbandeptt

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

UP Budaun के New Jeevandan Hospital में घुसा चोर; वार्ड में सो रहे सभी मरीजों के चुरा लिए मोबाइल!

UP Budaun के New Jeevandan Hospital में घुसा चोर; वार्ड में सो रहे सभी मरीजों के चुरा लिए मोबाइल!

Balaghat, Balaghat | Jul 17, 2026