बिसौली: मिठामई ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के भुगतान में बड़ा घोटाला, जांच में शिकायत सही पाई गई
बदायूं जनपद बिसौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिठामई में विकास कार्यों के भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत जिला पंचायत राज अधिकारी की जांच में प्रथम दृष्टया सही पाई गई। शिकायतकर्ता ने बुधवार को 5:00 बजे करीब बताया जांच में लाखों रुपये वास्तविक मजदूरों के बजाय कुछ अन्य खातों में भेजे जाने मामले की शिकायत जांच में सही पाई गई है।