शिवपुरी नगर: नपा शिवपुरी में बहाली का सौदा: लोकायुक्त ने स्थापना बाबू को पकड़ा, CMO का नाम आने से मचा हड़कंप
शिवपुरी में लोकायुक्त टीम ने नगर पालिका में पदस्थ स्थापना बाबू भगवान लाल करोलिया को शनिवार की दोपहर 2 बजे 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बहाली के नाम पर मांगी गई रिश्वत की शिकायत नगर पालिका के निलंबित एआरआई हरिभल्लभ चंदौरिया ने लोकायुक्त ग्वालियर में दर्ज कराई थी, जिसके बाद टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।