वसंत विहार: कापसहेड़ा में 19 साल के युवक की पुलिस हिरासत में हुई मौत व एक अस्पताल में भर्ती, गुस्साये लोगों ने लगाया जाम
दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा थाना इलाके में एक युवक की पुलिस कस्टडी में मौत का मामला सामने आया है। जबकि एक और अभी हॉस्पिटल में भर्ती है। उसके बाद परिजनों ने आज सुबह सड़क पर जाम लगाया और जाम खुलवाने के लिए जब पुलिस पहुंची तो पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया। जाम भी लगा दिया, जिससे मेन रोड पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा।