वसंत विहार: एंटी स्नैचिंग सेल ने शराब तस्कर को पकड़ा, 250 क्वार्टर शराब, 840 बियर केन और लग्जरी गाड़ी जब्त
साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एंटी स्नैचिंग सेल की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान सोनू के रूप में हुई है, यह महिपालपुर इलाके का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम में 250 क्वार्टर शराब और 840 बियर की कैन बरामद की गई है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल लग्जरी गाड़ी को भी पुलिस ने जप्त किया है।