करौं: शांति समिति की बैठक: ईद, रामनवमी व दुर्गा पूजा सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय
Karon, Deoghar | Mar 18, 2026 पथरोल थाना परिसर में बुधवार शाम शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी ऋषिराज ने की। ईद, चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी को शांतिपूर्वक मनाने पर चर्चा हुई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद व थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग ने गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया।