तारानगर: राउमावि घणाऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में नशा मुक्त समाज का संकल्प, सामाजिक समरसता का संदेश
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घणाऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की मुख्य थीम "नशा मुक्त समाज” रखी गई। शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा नशा मुक्ति एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह चाहर ने नशा मुक्ति की अपील की।