ज्ञानवापी में बंद तहखाना सर्वे को लेकर हुई सुनवाई, अगली सुनवाई 11अप्रैल को होगी
Sadar, Varanasi | Mar 19, 2024 वाराणसी के ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मुकदमे की पक्षकार राखी सिंह की ओर से जिला सत्र न्यायालय में दायर याचिका पर आज सुनवाई की गई। इसमें ज्ञानवापी परिसर में बंद आठ तहखानों को खोलने एवं व्यास जी तहखाना के छत पर अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के लोगों को रोक लगाने एवं मरम्मत करने की मांग की गई है।