दतिया: परासरी गांव में पट्टे की जमीन पर कब्जे की कोशिश, महिला से गाली-गलौज, वीडियो वायरल, पुलिस से न्याय की गुहार
Datia, Datia | Apr 17, 2026 उनाव थाना क्षेत्र के परासरी गांव में जमीन विवाद का मामला सामने आया है, जहां सरपंच द्वारा दिए गए पट्टे की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित महिला का आरोप है कि कुछ दबंग लोग उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाया। घटना का वीडियो भी शुक्रवार दोपहर 02 वजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे मामला चर्चा में आ गया है।