सागर नगर: महाशिवरात्रि पर सागर के शिवालयों में उमड़े भक्त, मंदिरों में गूंज रही 'बम-बम भोले' की ध्वनि
सागर शहर में भी महाशिवरात्रि पर शिवालयों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान जारी है। शहर के प्राचीन प्रसिद्ध भूतेश्वर मंदिर सुबह 4:00 से श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी हो गया था जो लगातार जारी है इसके अलावा शहर के धनेश्वर मंदिर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित मृत्युंजय मंदिर बामोरा स्थित शिव मंदिर सहित शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया।