सागर नगर: शराब पीने के लिए रुपये न देने पर कटर से हमला, मोतीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मोतीनगर पुलिस ने युवक पर कटर से हमला कर मारपीट करने वाले तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों ने शराब पीने के लिए अंकित घोषी निवासी इतवारी टोरी से पैसों की मांग की थी जब पैसे नहीं दिए तो उन्होंने कटर से हमला कर मारपीट की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी हेमंत अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही कटर को भी जप्त किया है।