कटनी ग्रामीण: पिपरोध बायपास पर देर रात हादसा, दो ट्रक पलटे, 4 मवेशियों की मौत, एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त
कटनी-जबलपुर मार्ग के पिपरोध बायपास पर देर रात आलू-टमाटर से लदे दो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसे की चपेट में एक फोर व्हीलर भी आ गया, जो क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सड़क पर बैठे चार मवेशियों की ट्रकों की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात करीब 2:30 बजे बताया जा रहा है। हादसे में ट्रक सवारों के घायल होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।