पीरो: पीरो में पैसे के विवाद में खूनी झड़प, चार लोग हुए जख्मी, आरा रेफर
Piro, Bhojpur | Apr 3, 2026 पीरो थाना क्षेत्र के पीरो गांव में रुपये के लेन-देन को लेकर हुई कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद कुछ देर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सागर की रात 7:00 बजे करीब दी गई जानकारी के अनुसार, पीरो नगर पंचायत के पीरो गांव में दो पक्षों के बीच पैसे के विवाद को लेकर पहले तीखी बहस हुई।