जगाधरी: देवी भवन बाजार की महिला ने दहेज के लिए तंग करने व मारपीट कर घर से निकालने के बारे में दी शिकायत, तीन पर मामला दर्ज
सुषमा ने बताया कि उसकी शादी परिवार के द्वारा 2006 में यूपी मैं की गई थी। शादी के बाद कुछ समय तो ससुराल वाले ठीक रहे बाद में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। अब तो ससुराल वालों ने से मारपीट कर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।