जगाधरी: पारस हॉस्पिटल पार्किंग में खड़ी बाइक हुई चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
व्यक्ति ने बताया कि वह अस्पताल में आया था अपनी बाइक खड़ी कर अंदर चला गया। जिसके बाद बाहर आया तो बाइक चोरी हो चुकी थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता लगा एक लड़का मोटरसाइकिल पर आता है बैठता है उसके बाद फिर चला जाता है।और दोबारा आकर बड़े आराम से मोटरसाइकिल को लेकर चला जाता है। ऐसे में इसकी शिकायत पुलिस को दी है पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।