जगाधरी: ट्रैफिक पार्क के पास से 1180 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया सूचना के आधार पर इसको ट्रैफिक पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान खड्डा कॉलोनी के रहने वाले तसलीम के रूप में हुई है। जिससे मौके पर 1180 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। इसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई को शुरू किया है।