हरबंसपुरा की रहने वाली आरती ने बताया कि वह अपने घर लौट रही थी जैसे ही बुटर पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो पीछे से एक लड़का उसका पर्स छीन कर मौके से फरार हो गया। पर्स के अंदर नगदी के साथ जरूरी कागजात और मोबाइल भी था। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी मौके पर पहुंची और जांच में जुटी।