हमीरपुर: हमीरपुर मुख्यालय के सीएमओ कार्यालय में वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे फार्मेसिस्ट
शुक्रवार को दोपहर में हमीरपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर फार्मेसिस्टों ने एक दिवसीय धरना शुरु किया है। फार्मेसिस्टों ने लंबित मांगो के निस्तारण की मांग करते हुये कहा है कि मांगे पूरी न होने पर धरने का स्वरूप बदलकर अन्य तरीकों से विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इस धरना प्रदर्शन से स्वास्थ्य सेवायें प्रभावित हो रही हैं।