🚨ऋषिकेश श्यामपुर फाटक में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
ऋषिकेश में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत कार्रवाई की। 16 सितंबर 2026 को आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी टीम ने श्यामपुर फाटक के पास चेकिंग के दौरान एक वाहन से अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
आबकारी टीम ने वाहन संख्या UK07 AL-8918 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के पायदान पर रखे एक प्लास्टिक कट्टे से 96 पव्वे इंपीरियल ब्लू और वाहन की डिग्गी से 50 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद हुए।
मामले में बिट्टू कुमार पुत्र मंटू साहनी, निवासी मणिपुर दहिला, बिहार, हाल पता वार्ड संख्या 28, बिंदाल बस्ती, देहरादून को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत अभियोग दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह तथा आबकारी सिपाही अंकित कुमार और आशीष चौहान मौजूद रहे।
#ऋषिकेश #श्यामपुर #अवैधशराब #आबकारीविभाग #उत्तराखंड #न्यूजमाफिया
Dehradun, Dehradun | Sep 16, 2026