हाथरस: गांव पटा चौराहे के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, सीएचसी से हाथरस किया रेफर
गांव पटा चौराहे के पास बुधवार को खेत से अपने घर जा रहे व्यक्ति सुनील कुमार को बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन व्यक्ति को लेकर मुरसान सीएचसी पहुंचे लेकिन यहां से डाक्टरों ने व्यक्ति को जिला अस्पताल हाथरस के लिए रेफर कर दिया।