हाथरस: हाथरस शहर के ओवर ब्रिज पर पतंग के मांझे से स्कूटी सवार युवक का कटा चेहरा, परिजनों ने निजी अस्पताल में कराया उपचार
जनपद हाथरस शहर के ओवरब्रिज पर बैंक से अपने घर लौट रहे स्कूटी सवार युवक का पतंग के मांझे से चेहरा कट गया, पतंग की मांझे से चेहरा काटने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया है। जानकारी के अनुसार शहर के ओवर ब्रिज पर पतंग के मांझे से हादसे में युवक के चेहरे पर दस टांके लगे हैं।