गोरखपुर: भाजयुमो ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का गोलघर में फुका पुतला
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान मठाधीश और माफिया में कोई अंतर नहीं है। इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गोलघर में अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर सख्त विरोध प्रदर्शन किया और कहा की अखिलेश यादव ने संतों का अपमान किया है।