गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, गुरुओं की समाधि पर की पूजा अर्चना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवस से दौरे पर गोरखपुर में आज सुबह पहुंचे। दोपहर में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह अपने निवास स्थान गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और अपने परंपरा के अनुरूप अपने गुरुओं की समाधि पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री आज रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे।