गोरखपुर: गोरखपुर यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी की ज्ञानवापी मस्जिद साक्षात विश्वनाथ हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में कहा कि काशी की ज्ञानवापी मस्जिद साक्षात विश्वनाथ हैं। उन्होंने इस बात को प्रमाणित करने के लिए एक कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि आदि शंकर जब संत साधना के लिए काशी पहुंचे तो उनके रास्ते में साक्षात विश्वनाथ भगवान शुद्ध के रूप में आ गए और आदि शंकर की परीक्षा ली।