गोरखपुर: रक्तदान के फायदे से छात्रों को रूबरू कराने के लिए सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज में व्याख्यान का हुआ आयोजन
सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज में आज लॉन्ग असेंबली में रक्तदान से होने वाले फायदे से रूबरू कराने के लिए छात्रों का एक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें व्याख्यान के लिए जिला चिकित्सालय के के वरिष्ठ डॉ प्रशांत अस्थाना को आमंत्रित किया गया। उन्होंने छात्रों को रक्तदान से होने वाले फायदे से रूबरू कराया और छात्रों के मन में फैली हुई गलतफहमी को दूर किया।