गोरखपुर: नवागत एसपी जीआरपी संदीप कुमार मीणा ने अपने कार्यालय में पदभार किया ग्रहण
पुलिस अधीक्षक राजकीय रेलवे पुलिस संदीप कुमार मीणा ने आज अपने कार्यालय में सुबह अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय में बने हुए अनुभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में अपराधों को रोकना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा।