कांके: मिशन चौक और गुदड़ी चौक के पास रांची नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
Kanke, Ranchi | Apr 11, 2026 मिशन चौक और गुदड़ी चौक के पास शनिवार दोपहर करीब दो बजे रांची नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान रांची नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। बता दें कि हाल के दिनों में रांची नगर निगम के द्वारा लगातार अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।