चानन: भलुई गांव में गोदाम से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद, मामला दर्ज
चानन पुलिस ने भलुई गांव में एक गोदाम से विदेशी एवं देशी शराब जब्त किया है. रविवार पूर्वाह्न 10 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस गोदाम से कल 24.75 लीटर विदेशी एवं 25 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया. गोदाम कजरू महतो का है. चानन थाना में कांड संख्या 89/26 दर्ज किया गया है.