सहावर: खितौली प्राथमिक में छुट्टी के बाद 5 घंटे तक 8 वर्षीय मासूम स्कूल के कमरे में बंद रही, बच्ची का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज से शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सहावर विकासखंड के ग्राम खितौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी के बाद कक्षा 3 की 8 वर्षीय मासूम बच्ची को स्कूल के कमरे में ही बंद कर दिया गया। बच्ची करीब 5 घंटे तक कमरे में कैद रही और डर के साये में लगातार रोती-बिलखती रही।