धनौरा: गजरौला में निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
गजरौला हाईवे स्थित मोहल्ला बुधनगर नाईपुरा में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।