पुपरी: पुपरी के माँ कामख्या विवाह भवन में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज
विधुत कार्यपालक अभियंता नवील अंसारी के नेतृत्व में पुपरी स्थित माँ कामख्या विवाह भवन में छापेमारी कर विधुत ऊर्जा चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता के आवेदन पर सोमवार को 3 बजे दिन में पुपरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।