हायाघाट: पैक्स चुनाव की रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, हायाघाट के पोराम गांव में फैली सनसनी
हायाघाट थाना क्षेत्र के पोराम गांव में पैक्स चुनाव की रंजिश को लेकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विजय कुमार झा के रूप में हुई है, जिन्हें अपराधियों ने चाकू से गोद-गोद कर मौत के घाट उतार दिया। विजय कुमार झा हायाघाट बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव में प्रवेश करते ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अचानक हमला कर हत्या कर दी