इटावा: रेलवे स्टेशन जंक्शन पर मगध एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 54 शराब की बोतल बरामद की
Etawah, Etawah | Sep 18, 2025 इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन पर मगध एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में ट्राली और पिट्ठू बैग में ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 54 बोतलों को जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा है। शराब की कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई गई है बुधवार रात करीब 8 बजे जीआरपी पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई है। वहीं शराब ले जाने वाला व्यक्ति फरार हुआ है जीआरपी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है