सहसवान: सहसवान में बढ़ती महंगाई, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव व जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां के नेतृत्व में शुक्रवार को दोपहर 12बजे तहसील प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पेट्रोल डीजल व गैस की मूल्यवृद्धि के विरोध में नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार सहसवान को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है।